अंतरराष्ट्रीय
ट्रंप कैबिनेट के मंत्री का चौंकाने वाला खुलासा: ‘एप्सटीन आइलैंड पर परिवार संग लंच किया’, इस्तीफे की मांग तेज

अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने सीनेट कमेटी की सुनवाई में कबूल किया कि 2012 में उन्होंने जेफरी एपस्टीन के निजी द्वीप ‘लिटिल सेंट जेम्स’ पर जाकर लंच किया था। उन्होंने कहा, “यह सच है कि हमने आइलैंड पर एक घंटे तक लंच किया,” लेकिन जोर देकर बताया कि वह पत्नी, बच्चों और नैनी के साथ परिवारिक छुट्टियों पर थे। लुटनिक ने एपस्टीन से करीबी संबंधों से इनकार किया और कहा कि संपर्क सीमित था। राजनीतिक प्रभावइस खुलासे के बाद डेमोक्रेट व रिपब्लिकन सांसदों ने लुटनिक के इस्तीफे की मांग की है, क्योंकि वे पहले एपस्टीन से दूरी का दावा कर चुके थे। राष्ट्रपति ट्रंप ने उनका समर्थन किया, व्हाइट हाउस ने कहा कि लुटनिक टीम का महत्वपूर्ण सदस्य बने रहेंगे। जस्टिस डिपार्टमेंट की फाइलों से पुराने ईमेल और मुलाकातें सामने आई हैं।



