CBSE ने शिक्षकों के लिए नए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किए

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने अक्टूबर 2025 से 14 नए क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programmes) शुरू करने का ऐलान किया है। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य शिक्षकों की दक्षता बढ़ाना और उन्हें आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है।
ये कार्यक्रम विषय विशेष होंगे जैसे गणित, विज्ञान, हिंदी और अंग्रेजी, साथ ही सामान्य मॉड्यूल भी शामिल होंगे जैसे STEM शिक्षा, मूल्य आधारित शिक्षा और जीवन कौशल। इन सत्रों के माध्यम से शिक्षकों को प्रशिक्षण मिलेगा ताकि वे छात्रों को और अधिक प्रभावी तरीके से पढ़ा सकें।
स्कूलों को इन कार्यक्रमों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। प्रशिक्षण सत्र CBSE के विभिन्न केंद्रों पर आयोजित होंगे। बोर्ड का कहना है कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के लक्ष्यों को पूरा करने में यह कदम अहम भूमिका निभाएगा।



