
पहाड़ों की रानी मसूरी में विंटर लाइन कार्निवाल का सांस्कृतिक यात्रा के साथ शानदार आगाज हो गया है। विभिन्न सांस्कृतिक दलों, कलाकारों ने ढोल दमाऊ और लोक गीतों के साथ सांस्कृतिक यात्रा निकाली। कार्निवाल का कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विधिवत शुभारंभ किया। कार्निवाल की सांस्कृतिक यात्रा में पहली बार हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई
24 से 29 दिसंबर तक शहर के चौक चौराहों, पर्यटन स्थलों में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रहेगी। लंढौर सर्वे मैदान से लेकर लाइब्रेरी चौक तक आयोजित सांस्कृतिक यात्रा में उत्तराखंड के लोक कलाकारों, सांस्कृतिक दलों, सामाजिक कार्यक्रताओं, स्कूली छात्राओं सहित राजनीतिक दलों से जुड़े लोगों ने शिरकत की।



