द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग तेज, केंद्रीय मंत्री को भेजा ज्ञापन

द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग तेज हो गई है। द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन ने 6000 हस्ताक्षरों वाला ज्ञापन केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को भेजा। बढ़ती आबादी और पुराने गुरुग्राम में ट्रैफिक दबाव के कारण यह मांग उठी है। एसोसिएशन ने 192 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार कर मंत्री को सौंपी है। मंत्री ने कहा कि मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने में कोई परेशानी नहीं होगी।
द्वारका एक्सप्रेसवे के साथ-साथ मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने की मांग तेज हो गई है। सोमवार को द्वारका एक्सप्रेसवे गुरुग्राम डेवलपमेंट एसोसिएशन ने छह हजार लोगों के हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन स्थानीय सांसद व केंद्रीय योजना, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह को ईमेल के माध्यम से ज्ञापन भेजा। जिन लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं, उनसे मेट्रो कॉरिडोर विकसित करने के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।



