जिलाधिकारी गोंडा सहित अन्य उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा रैली का आयोजन

*गोंडा*
*जनपद गोण्डा* में शासन के निर्देशानुसार पी.आर. डी. जवानों की एन.सी.सी. कैडेट्स,एन.एस.एस एवं स्काउट्स गाइड के बच्चों तथा मंगल दलों के सदस्यों के साथ “तिरंगा रैली” का आयोजन *जिलाधिकारी महोदया प्रियंका निरंजन तथा मुख्य विकास अधिकारी महोदया अंकिता जैन गोण्डा* के नेतृत्व में एल.बी.एस. पी.जी. कॉलेज प्रांगण में शास्त्री जी की प्रतिमा से गुरुनानक चौक होते हुए गांधी पार्क तक किया गया।साथ ही तिरंगा रैली में जनपद के विभिन्न विद्यालयों यथा राजकीय इंटर कॉलेज,राजकीय बालिका इंटर कॉलेज,सरयू प्रसाद बालिका इंटर कॉलेज, टामसन इंटर कॉलेज तथा लाल बहादुर शास्त्री पी.जी. कॉलेज आदि के बच्चों तथा अध्यापकों ने प्रतिभाग किया।
साथ ही तिरंगा रैली के दौरान अपर जिला अधिकारी आलोक कुमार,जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, एल.बी.एस. कॉलेज के प्राचार्य रवींद्र कुमार पाण्डेय तथा विभाग से जिला युवा कल्याण अधिकारी राजितराम कनौजिया,क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवारी,अर्जुन कुमार,कुलदीप यादव,आयुष यादव,दीप,आयुषी, सहर फात्मा तथा व्यायाम प्रशिक्षक सन्नो यादव आदि उपस्थित रहे।