छठ महापर्व को लेकर गोंडा रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भारी भीड़

*आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम तैनात, यात्रियों को किया जा रहा जागरूक*
*गोण्डा*
सूर्य उपासना के महापर्व छठ को लेकर बिहार जाने वाली ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। गोंडा रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली लगभग सभी ट्रेनों में यात्रियों की भारी संख्या उमड़ पड़ी है।विहार की ओर जाने वाली ट्रेन के स्लीपर हो या जनरल कोच मे पैर रखने की जगह नहीं है लोग लैट्रिन में बैठकर यात्रा कर रहे है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।
आरपीएफ के सहायक कमांडेंट मोहन प्रसाद दूबे ने बताया कि इन दिनों बिहार की ओर जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना अधिक बढ़ गई है। भीड़भाड़ की स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आरपीएफ व जीआरपी के जवानों की संयुक्त टीमों को भीड़ वाले क्षेत्रों में तैनात किया गया है।
उन्होंने बताया कि यात्रियों को लगातार ट्रेन के दरवाजे पर खड़े होकर यात्रा न करने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा कि ऐसा करना बेहद खतरनाक है और इससे जान को गंभीर खतरा बना रहता है। आरपीएफ टीम प्लेटफार्म और ट्रेनों के गेटों पर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक कर रही है।



