POLITICS

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को इस्लामपुर पहुंचे।

लोकेशन।नालंदा

डेस्क।बिहार

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव बुधवार को इस्लामपुर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय कृष्ण बल्लभ प्रसाद की 24 में पुण्यतिथि के मौके पर श्रद्धा सुमन अर्पित की एवं खानकाह स्कूल के मैदान में एक सभा को भी संबोधित किया। कार्यक्रम के पूर्व उन्होंने मां जगदंबा स्थान में पूजा करने के बाद लोदी शाह के मजार पर चादरपोशी की। सभा को संबोधित करने के दौरान लालू प्रसाद यादव अपने पुराने अंदाज में दिखे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि हम सब को एक जगह इकट्ठा होकर इस देश में अपनी सरकार बनानी है। और बिहार में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनना है। लालू प्रसाद यादव ना किसी के सामने सर झुकाया है और ना सर झुकाएगा। लालू प्रसाद यादव जो कहते हैं वही करते हैं। उन्होंने इस सभा के माध्यम से आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी को एकजुट होने का आवाहन किया। इस देश की रक्षा के लिए सभी को एक जुट होकर साथ खड़ा रहना होगा। उन्होंने बिहार में अपनी सरकार बनने पर झारखंड के तर्ज पर सभी मां बहनों के खाते में 2500 जाएगा और बिजली मुफ्त होगी।

मिथुन कुमार, संवाददाता नालंदा

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button