अंतरराष्ट्रीयदिल्लीविज्ञानं-एवं-तकनीक

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े AI इवेंट में क्या-क्या होगा खास!

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, ग्लोबल साउथ के सबसे बड़े AI इवेंट में क्या-क्या होगा खास

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, शीर्ष वैश्विक CEO और पीएम मोदी शामिल होंगे. भारत अपने बुनियादी AI मॉडल और 300+ पवेलियन प्रदर्शित करेगा.

नई दिल्ली:
16 फरवरी 2026 से शुरू हो रहे पांच‑दिवसीय “इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026” में 20 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और सरकार प्रमुखों, 40–45 वरिष्ठ मंत्रियों और करीब 100 देशों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है. यह समिट AI सेक्टर में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका को दर्शाने वाला सबसे बड़ा मंच माना जा रहा है, जहां नीतिगत, तकनीकी और वैश्विक सहयोग की दिशा तय होगी.

भारत के बुनियादी एआई मॉडल होंगे प्रदर्शित
इस वैश्विक शिखर सम्मेलन में 100 प्रमुख सीईओ भी हिस्सा लेंगे, जिनके सामने भारत अपने बुनियादी एआई मॉडल प्रदर्शित करेगा. यह मॉडल भारत में विकसित तकनीक, इनोवेशन और स्केलेबल AI समाधानों की क्षमता को दिखाएंगे. इस प्रदर्शन के ज़रिए भारत का मकसद है कि वह खुद को उभरती AI सुपरपावर के रूप में स्थापित करे.

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button