मेरठ
Meerut:मेरठ में पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या

मेरठ के ब्रह्मपुरी के माधवनगर सेक्टर तीन में मोहित ने अपनी पत्नी सलोनी(32) की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। वहीं महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।माधवपुरम सेक्टर-3 निवासी मोहित ने 9 वर्ष पूर्व गाजियाबाद निवासी सलोनी से प्रेम-विवाह किया था।
शादी के बाद दोनों के दो बेटी हुई। मोहित रिक्शा चलाने का काम करता है। पुलिस के अनुसार कई दिनों से दंपती में विवाद चल रहा था। रात दोनों में झगड़ा हो गया।
जिसके बाद दोनों कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात पति ने महिला का गला दबा दिया। जिस कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।