दिल्ली

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी: अब सुबह 10 बजे तक DDA पार्कों में फ्री एंट्री!

दिल्लीवासियों के लिए खुशखबरी: अब सुबह 10 बजे तक DDA पार्कों में फ्री एंट्री

नई दिल्ली:
राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए बड़ी राहत और अच्छी खबर सामने आई है। अब डीडीए (दिल्ली विकास प्राधिकरण) के सभी प्रमुख पार्कों में सुबह 10 बजे तक लोगों को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “फिट इंडिया मूवमेंट” को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लिया गया है।

डीडीए ने उपराज्यपाल और डीडीए चेयरमैन तरनजीत सिंह संधू के निर्देश पर यह पहल शुरू की है। इसका मकसद लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना और ज्यादा से ज्यादा नागरिकों को पार्कों में आने के लिए प्रेरित करना है।

सुबह की सैर और योग अब बिना शुल्क
अब सुबह टहलने, दौड़ने, योग और व्यायाम करने वाले लोगों को पार्क में प्रवेश के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी। पहले इन पार्कों में 20 से 50 रुपये तक एंट्री फीस ली जाती थी।

डीडीए के जिन प्रमुख पार्कों में यह सुविधा लागू होगी, उनमें शामिल हैं:
महरौली आर्कियोलॉजिकल पार्क
बांसेरा
असिता पार्क
क्रांति उद्यान
अटल सद्भावना पार्क
वासुदेव पार्क
वैष्णवी पार्क
अमृत बायोडायवर्सिटी पार्क
लाला हरदयाल पार्क
स्मृति वन
पहले फीस को लेकर हुआ था विरोध

डीडीए के कई पार्कों में एंट्री फीस लागू होने के बाद लोगों ने विरोध भी जताया था। खासकर द्वारका और वासुदेव पार्क में स्थानीय लोगों का कहना था कि पार्कों में सुविधाएं बढ़ाए बिना शुल्क लेना सही नहीं है।

द्वारका स्थित DDA ग्रीन पार्क को लोग पहले कम्युनिटी पार्क की तरह इस्तेमाल करते थे। लेकिन फीस लागू होने के बाद यहां आने वालों की संख्या कम हो गई थी और लंबे समय तक विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

10 बजे के बाद लागू होगा शुल्क
डीडीए के नियमों के मुताबिक सुबह 10 बजे के बाद कुछ बड़े पार्कों में एंट्री फीस पहले की तरह लागू रहेगी।

वयस्कों के लिए: लगभग 20 रुपये
वरिष्ठ नागरिकों के लिए: लगभग 10 रुपये
13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए: मुफ्त प्रवेश
दिल्ली के लोकप्रिय DDA पार्क

राजधानी के जिन DDA पार्कों में सबसे ज्यादा लोग पहुंचते हैं, उनमें:
द्वारका का भारत वंदना पार्क
सेक्टर 16डी का DDA ग्रीन
जसोला का लाला हरदयाल पार्क
लक्ष्मी नगर का असिता पार्क

जैसे पार्क प्रमुख हैं। ये पार्क हरियाली, मॉर्निंग वॉक, योग और फैमिली आउटिंग के लिए लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

डीडीए का मानना है कि इस फैसले से लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ेगी और ज्यादा नागरिक खुले वातावरण में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button