अन्यउत्‍तर प्रदेशगोंडाजानकारी

गोंडा में भव्य घरौनी वितरण कार्यक्रम: केंद्रीय मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह और अन्य जनप्रतिनिधियों ने की भागीदारी

गोंडा

जिले में सोमवार को घरौनी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के 1 लाख 97 हजार लाभार्थियों को घरौनी (प्रॉपर्टी कार्ड) वितरित किए गए। इस अवसर पर 9,800 लाभार्थियों को प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत परिसर से किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा प्रचार वाहन और ग्राम पंचायत स्तर पर डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस कार्यक्रम में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री और सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, विधायक सदर गोंडा प्रतीक भूषण सिंह, आयुक्त देवीपाटन मंडल शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला पंचायत सभागार में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे। केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रतीक भूषण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम मिश्र, आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा और मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने इन स्टॉल्स का अवलोकन किया। इसके साथ ही, वेंडिंग जोन का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।

जिला पंचायत परिसर में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह, आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील, जिलाधिकारी नेहा शर्मा, मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन और भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप बमबम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए। इस अवसर पर अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने घरौनी वितरण योजना के महत्व पर प्रकाश डाला और इसे ग्रामीणों के सशक्तिकरण और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button