राष्ट्रीय
ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के नाम को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं

नई दिल्ली।
ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के नाम को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, केंद्र सरकार की ओर से इस संबंध में अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सूत्रों के मुताबिक मनरेगा अपने वर्तमान नाम और स्वरूप में ही जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि योजना का नाम बदलने से ज्यादा जरूरी है इसके क्रियान्वयन, समय पर मजदूरी भुगतान और काम की उपलब्धता पर ध्यान देना।



