गोंडा

गोण्डा में शत-प्रतिशत एसआईआर डिजिटाइजेशन करने वाले 18 बीएलओ सम्मानित

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर बढ़ाया मनोबल*

*गोंडा*

गोण्डा जिले में विधानसभा निर्वाचन से जुड़ी प्रक्रिया को पारदर्शी, सुदृढ़ और डिजिटल रूप देने के उद्देश्य से चलाए गए विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एसआईआर (Special Intensive Revision) अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) का गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सम्मान किया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनपद के 18 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र एवं उपहार प्रदान कर सम्मानित किया। यह सम्मान उन बीएलओ को दिया गया जिन्होंने एसआईआर फॉर्म के 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य समय से पूर्व और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया। सम्मानित होने वालों में विधानसभा मेहनौन के भोलेनाथ गुप्ता सहायक अध्यापक, दिनेश कुमार मिश्रा शिक्षामित्र, विधानसभा गोण्डा की पूनम देवी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, उम्मतुल निशा आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विधानसभा कटरा बाजार की आराधना शिक्षामित्र, राजेंद्र कुमार शिक्षामित्र, सुषमा तिवारी शिक्षामित्र, सिद्धार्थ कुमार मिश्र शिक्षामित्र, सुधा श्रीवास्तव शिक्षामित्र, विधानसभा करनैलगंज से सरोज कुमारी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शिवकुमार यादव शिक्षामित्र, सुभागवती सिंह आंगनबाड़ी कार्यकत्री, शशिबाला आंगनबाड़ी कार्यकत्री, गुड्डी आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विधानसभा तरबगंज से रामेश्वरी पाण्डेय आंगनबाड़ी कार्यकत्री, विधानसभा गौरा से काजी मंजूर अहमद सहायक अध्यापक, सौरभ सिंह सहायक अध्यापक, अनीता सहायक अध्यापक का नाम शामिल हैं। जिलाधिकारी ने उनकी कार्यकुशलता और समर्पण की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि SIR फार्म का पूर्ण डिजिटाइजेशन चुनाव कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है। उन्होंने कहा कि “निर्वाचन कार्यों में सटीकता और समयबद्धता अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह उपलब्धि टीमवर्क और समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है।” उन्होंने सभी बीएलओ को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। कार्यक्रम में उपस्थित अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में लगे कर्मचारी ही सफलता की मुख्य कड़ी होते हैं। समय से पूर्व लक्ष्य प्राप्त कर बीएलओ ने जिले को प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। समारोह में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे और सभी ने बीएलओ के कार्य की सराहना की।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button