गोंडा

कर्नलगंज नगर पालिका में भ्रष्टाचार के आरोप, डीएम व मंडलायुक्त से जांच की मांग

*गोंडा*

गोंडा जिले के नगर पालिका परिषद कर्नलगंज एक बार फिर भ्रष्टाचार के आरोपों के घेरे में है। नगर पालिका की कार्यशैली और कर्मचारियों की कथित भ्रष्ट गतिविधियों के खिलाफ शिकायतों का सिलसिला थम नहीं रहा। इस बार कस्बे के निवासी सुरेंद्र सिंह ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) और सफाई कर्मचारी अब्दुल रहमान सहित अन्य कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिलाधिकारी और मंडलायुक्त से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। सुरेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि सफाई कर्मचारी अब्दुल रहमान वर्षों से लिपिक की कुर्सी पर बैठकर भ्रष्टाचार कर रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने भ्रष्टाचार के जरिए करोड़ों की संपत्ति अर्जित की, जिसमें ईओ का पूरा संरक्षण प्राप्त है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के खिलाफ जांच हो, उन्हें बर्खास्त किया जाए या उनके मूल पद पर भेजा जाए। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका में भ्रष्टाचार की शिकायत करने पर ईओ फर्जी और भ्रामक रिपोर्ट प्रस्तुत कर उच्चाधिकारियों को गुमराह करती हैं। इससे भ्रष्ट कर्मचारियों को संरक्षण मिलता है और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। नगर पालिका की कार्यशैली को लेकर पहले भी कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई न होने से पीड़ितों में आक्रोश बढ़ रहा है। सुरेंद्र सिंह की शिकायत ने एक बार फिर नगर पालिका के कामकाज पर सवाल उठाए हैं। अब देखना यह है कि जिला प्रशासन और मंडलायुक्त इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button