POLITICS

गुवाहाटी एयरपोर्ट से अजारा तक 4 KM लंबा रोड-शो, पीएम मोदी की भव्य स्वागत में उमड़ी भीड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मालदा में रैली के बाद असम के दो दिन के दौरे पर पहुंच चुके हैं. गुवाहाटी एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने स्वागत किया. पीएम मोदी का गुवाहाटी एटरपोर्ट से अरजा तक 4 किलोमीटर लंबा रोड शो आयोजित हुआ है. इस भव्य रोड शो में हजारों लाखों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी है. असम मुख्यमंत्री के ऑफिसियल हैंडिल से इस रोड शो का वीडियो शेयर किया गया है.

पीएम मोदी ने मालदा टाउन रेलवे स्टेशन से हावड़ा और गुवाहाटी (कामाख्या) को जोड़ने वाली भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई, फिर एक जनसभा को संबोधित किया. अपने रैली में वे ममता सरकार पर जमकर बरसे. उन्होंने ममता सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि गरीबों की दुश्मन तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को हटाना है और बंगाल में भाजपा सरकार बनाना है. उन्होंने अपने भाषण के दौरान शुक्रवार को आए बीएमसी चुनाव के नतीजों और बंगाल का आसपास के राज्यों में भाजपा सरकार के सुशासन का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि जेन-जी के बतौलत ही मुंबई में ठाकरे का किला फतह हो पाया है क्योंकि अब युवा पीढ़ी को भी भाजपा का विकास मॉडल पसंद आने लगा है.

पीएम मोदी के भाषण का अपडेट-

सत्ताधारियों को घुसपैठियों से नाता तोड़ना होगा- पीएम मोदी

-> पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘आपको घुसपैठियों और यहां के सत्ताधारी लोगों के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा. मैं आपको विश्वास दिलाता हूं, भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन होगा. मैं एक और बात पूरी गंभीरता से कह रहा हूं. इस बात को ध्यान से सुनिए- यह भी मोदी की गारंटी है. जो हमारे शरणार्थी हैं- उनको संविधान ने CAA के माध्यम से सुरक्षा दी गई है. इस समुदाय के लोग पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए यहां आए हैं. उन्हें डरने की कोई जरूरत नहीं है

पीएम मोदी ने टीएमसी और ममता सरकार पर हमला बोलते हुए जमता से सवाल किया कि क्या टीएमसी वाले घुसपैठियों को कभी निकालेंगे?

-> उन्होंने कहा कि टीएमसी सरकार के रहते संभव है क्या? नहीं! ये टीएमसी वाले ऐसा नहीं करेंगे. ये टीएमसी वाले आपके हकों की रक्षा नहीं करेंगे. ये आपकी जमीन की रक्षा नहीं करेंगे. ये आपकी बहन-बेटियों की रक्षा करेंगे क्या? साथियों, पीएमसी के नेता, TMC का सिंडिकेट सालों से यहां घुसपैठियों को बसाने, उन्हें वोटर बनाने का खेल खेल रहा है. जो घुसपैठिये हैं, वो गरीब का हक छीनते हैं. नौजवानों का काम छीनते हैं. बहनों-बेटियों पर अत्याचार करते हैं. और देश में आतंक और अन्य अपराधों को बढ़ावा दे रहे हैं. पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है. यहां के कई इलाकों में तो बोलचाल भी बदलने लगी है. कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है. घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से बीते वर्षों में मालदा, मुर्शिदाबाद सहित पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी बढ़ने लगे हैं.

देश के प्रधान सेवक के रूप में मैं बंगाल के लोगों की पूरी ईमानदारी से पूरी निष्ठा से सेवा का प्रयास कर रहा हूं- पीएम मोदी

-> पीएम मोदी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि ‘मैं चाहता हूं बंगाल के हर बेघर के पास उसका अपना पक्का घर हो.

जो योजनाएं केंद्र सरकार ने गरीबों के लिए शुरू की है, मैं चाहता हूं उनका पूरा लाभ आपको मिले. आप उसके हकदार हैं. लेकिन, साथियों, ऐसा नहीं हो रहा है. यहां की टीएमसी सरकार बहुत ही निर्दयी है. बहुत ही निर्मम है. केंद्र सरकार गरीबों के लिए जो पैसा भेजती है. उस पैसे को यहां टीएमसी के लोग लूट लेते हैं, टीएमसी के लोग बंगाल के मेरे गरीब भाई-बहनों के दुश्मन बने हुए हैं. उन्हें आपकी तकलीफ की कोई चिंता नहीं है. वो तो अपनी तिजोरियां भरने में जुटे हुए हैं. साथियों, मैं चाहता हूं बाकी देश की तरह बंगाल के गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिले. यहां आयुष्मान भारत योजना लागू हो.

 

पीएम मोदी ने अपने भाषण में जेन-जी का जिक्र क्यों किया?

->पीएम मोदी के भाषण में जेन-जी का जिक्र होते ही मौजूद दर्शकों से तालियों की गड़गड़ाहच गूंजने लगती है. उन्होंने शुक्रवार के महाराष्ट्र नगर निकाय और बीएमसी के चुनावी नतीजों को जिक्र करते हुए कहा, ‘ कल ही महाराष्ट्र में शहरी निकाय चुनावों के नतीजे आए हैं, जिसमें भाजपा को ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है. खासतौर पर महाराष्ट्र की राजधानी और दुनिया के सबसे बड़े नगर निगमों में से एक, बीएमसी में पहली बार भाजपा को रिकॉर्ड जीत मिली है. कुछ दिन पहले ही केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में भी भाजपा के मेयर बने हैं.यानी पहले जहां कभी भाजपा के लिए चुनाव जीतना असंभव माना जाता था, वहां भी आज भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन मिल रहा है. ये दिखाता है कि देश का वोटर, देश की Gen Z, भाजपा के विकास मॉडल पर कितना ज्यादा भरोसा करती है.’

भाजपा के खिलाफ सालों से अफवाह फैलाई गई- पीएम मोदी

->उन्होंने अपने भाषण में भाजपा पर सालों से लगने वाले इल्जामों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा, ‘जहां जहां सालों साल तक भाजपा को लेकर झूठ बोला गया, अफवाहें फैलाई गई, वहां भी अब वोटर हमें आशीर्वाद दे रहे हैं. आज मैं आपका उत्साह देखकर पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि इस बार बंगाल के लोग भी भाजपा को विजयी बनाएंगे.’

अपने दो दिन के दौरे पर उन्होंने 4,000 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत के कई रेल, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया. इसी इवेंट के दौरान, प्रधानमंत्री ने वर्चुअली चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई. ये सर्विस न्यू जलपाईगुड़ी को नागरकोइल और तिरुचिरापल्ली से और अलीपुरद्वार को SMVT बेंगलुरु और मुंबई (पनवेल) से जोड़ेंगी.

क्या है स्लीपर ट्रेन की खासियत

पीएम मोदी आज ही गुवाहाटी-हावड़ा वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की वापसी सर्विस को भी वर्चुअली लॉन्च करेंगे. वंदे भारत स्लीपर की शुरुआत भारतीय रेलवे के लिए एक बड़ा कदम है, जिससे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत को जोड़ने वाले रूट पर रात भर प्रीमियम यात्रा की सुविधा मिलेगी. 16 कोच वाली इस ट्रेन को नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे जोन चलाएगा. इसमें 11 AC 3-टियर कोच, चार AC 2-टियर कोच और एक AC फर्स्ट क्लास कोच होगा.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button