राष्ट्रीय

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी, पाकिस्तान की हर चाल पर सेना की नजर

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. सुरक्षा बलों ने एलओसी पर सख्त निगरानी रखी है. आतंकी हरकतों पर भी सुरक्षा बलों की कड़ी नजर है.

श्रीनगर:

गणतंत्र दिवस से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह पाकिस्तान के नापाक इरादे बताए जा रहे हैं. आशंका है कि इस बार गणतंत्र दिवस पर प्रदेश में कोई बड़ी साजिश की जा सकती है.

सूत्रों के मुताबिक हाल के दिनों में एलओसी और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी ड्रोन देखे गए हैं. इसके अलावा श्रीनगर में विदेशी आतंकियों की मौजूदगी की खबरों के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं. सुरक्षा बलों के अनुसार पूरे केंद्र शासित प्रदेश में बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. सभी 20 जिलों में सुरक्षा बढ़ाई गई है । खासकर पाकिस्तान से लगे सीमावर्ती इलाकों में ज्यादा सतर्कता बरती जा रही है. जम्मू और कश्मीर दोनों क्षेत्रों में नाकेबंदी, वाहनों और लोगों की सघन जांच की जा रही है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button