राष्ट्रीय
गणतंत्र दिवस परेड में लद्दाख के ऊंट के साथ बाज भी आएंगे नजर, दिखेगा सेना का पराक्रम और शौर्य।

इस बार गणतंत्र दिवस परेड में शौर्य व शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिलेगा। शनिवार को इसका पूर्वाभ्यास किया गया
इसमें पूर्व में हुए परेड से कई चीजें अलग भी नजर आईं। इसमें लद्दाख के ऊंट और सैन्यकर्मियों के हाथों पर बाज भी शामिल हैं।इस बार परेड में ब्रह्मोस, आकाश मिसाइल, आधुनिक टैंक देखने को मिलेंगे। इसके साथ परेड में लद्दाख के डबल-हंप (दो कूबड़ वाले) बैक्ट्रियन ऊंट पहली बार शामिल किया गया हैं, जो भारतीय सेना के पशु दस्ते का हिस्सा हैं और अत्यंत ठंड व दुर्गम इलाकों में सेना के लिए रसद और गश्त में अहम भूमिका निभाते हैं।ये ऊंट अपनी सहनशक्ति के लिए जाने जाते हैं, जो -40 डिग्री सेल्सियस तक का तापमान सह सकते हैं और कर्तव्य पथ पर मार्च करते हुए भारत की भौगोलिक विविधता और सेना की ताकत का प्रदर्शन करेंगे।



