क्रिकेटर रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई हुई संपन्न पहला वीडियो आया सामने

हाल ही में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज और भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह की सगाई संपन्न हो गई है। वहीं लखनऊ के फाइव स्टार होटल में यह सगाई का कार्यक्रम पूरा किया गया। जिसमें कई बड़ी-बडी हस्तियों ने शिरकत की। जिसके बाद इस कार्यक्रम में रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की सगाई की पहला सोशल मीडिया पर सामने आया तो फेंस ने अपना प्यार देना शुरु कर दिया। इस वीडियो में क्रिकेटर रिंकू सिंह सपा सांसद प्रिया सरोज का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
जानिए कौन है प्रियो सरोज
प्रिया सरोज का जन्म 23 नवंबर 1998 को वाराणसी , उत्तर प्रदेश में हुआ था । वहीं प्रिया ने अपनी स्कूली शिक्षा नई दिल्ली में एयर फ़ोर्स गोल्डन जुबली इंस्टीट्यूट से पूरी की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ़ आर्ट्स (बीए) की डिग्री हासिल करके उच्च शिक्षा प्राप्त की। एमिटी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ़ लॉज़ (एलएलबी) की डिग्री के साथ उनकी शैक्षणिक यात्रा जारी रही।
आपको बता दें कि सरोज को 2024 के आम चुनावों में मछलीसभा लोकसभा क्षेत्र से सांसद सदस्य के रुप में चुना गया। उन्होने बीपी सरोज को 35850 रनों से हराया।
जानिए कैसे हुई दोनों की मुलाकात
चर्चित बने हुए भारतीय क्रिकेटर और कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की मुलाकात करीब 2 साल पहले हुई थी। इतना ही नहीं आपको इन सभी में सबसे खास बताते है कि दोनों की दोस्ती एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए हुई जिसके बाद ये मिले थे। आपको बता दें कि यह मुलाकात एक क्रिकेटर की शादी के दौरान हुई थी। वहीं 16 जनवरी 2025 को अलीगढ़ में रिंकू के घर पर दोनों परिवार मिले। और फिर दोनों ही परिनार की सहमति से दोनों ने एक दूसरे का साथ हमेशा के लिए थामने का सोचा, जिसके बाद आज दोनों की सगाई हुई और आगामी 18 नवंबर 2025 को सात फेरे लेंगे जीवन भर शादी के बंधन में बधंगें।