अंतरराष्ट्रीय
किसानों के हितों के साथ कोई समझौता नहीं हुआ… टैरिफ डील पर सरकार के सूत्रों ने साफ की पूरी बात

सरकार का दावा है कि US संग टैरिफ डील में कृषि और डेयरी क्षेत्र प्रभावित नहीं होंगे, संवेदनशील श्रेणियों की मौजूदा सुरक्षा बनी रहेगी, और यह डील भारत की वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मक क्षमता को बढ़ाएगी. उसके अनुसार, इसके विरुद्ध उठ रहे विरोध राजनीतिक प्रेरित हैं और वास्तविक तथ्यों से मेल नहीं खाते.
अमेरिका के साथ हाल ही में घोषित व्यापार समझौते को लेकर संसद के बाहर विपक्ष के प्रदर्शन के बाद केंद्र सरकार के सूत्रों ने साफ किया है कि किसानों के हितों के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया गया है. किसानों से जुड़े कृषि और डेयरी जैसे सभी संवेदनशील सेक्टर पहले की तरह पूरी तरह संरक्षित रहेंगे.
सरकारी सूत्रों ने कहा कि विपक्ष का आरोप पूरी तरह बेबुनियाद है और यह समझौता भारत के आर्थिक हितों तथा निर्यात क्षमता को मजबूत करने वाला है.



