जानकारीमध्‍य प्रदेश

मध्य प्रदेश के मुरैना में विस्फोट के बाद 3 मकान ढहने से 4 की मौत, 5 घायल

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में आधी रात को हुए विस्फोट के कारण तीन मकान ढह जाने से चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह विस्फोट रात करीब 12 बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के राठौर कॉलोनी में हुआ। सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और नगर निगम की मदद से बचाव अभियान शुरू किया।

शहर के पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) रवि सोनेर ने बताया, “हमें रात 12 बजे से 1 बजे के बीच हुई एक घटना की सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।”

सोनर ने कहा, “हम बचाव अभियान को जल्द से जल्द पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं। अब तक हमने दो शव बरामद किए हैं और घर के मलबे में दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है।”

उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना में पांच लोग घायल हुए हैं और उनका इलाज चल रहा है।

मुरैना के पुलिस अधीक्षक (एसपी) समीर सौरभ ने बताया कि विस्फोट का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है, एफएसएल की टीम मौके पर है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद ही सही कारण का पता चल पाएगा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button