राष्ट्रीय
कसाब ने कोर्ट की अवमानना नहीं की थी, लेकिन आपने की’, मेनका गांधी के बयान पर SC ने जताई नाराजग।

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों की आलोचना को लेकर मेनका गांधी पर कोर्ट ने नाराज़गी जताई. बेंच ने कहा कि उन्होंने अवमानना की है। पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के एक बयान पर सुप्रीम कोर्ट ने नाराजगी जताई है उनके द्वारा आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की आलोचना करने वाली टिप्पणियों पर अदालत ने नाराज़गी जताई है। इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि मेनका गांधी ने कोर्ट की अवमानना की है।जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की बेंच ने कहा कि पूर्व मंत्री ने बिना सोचे-समझे सबके खिलाफ ‘हर तरह की टिप्पणियां’ की हैं।



