POLITICSदिल्ली।मनोरंजनसाहित्य-एवं-संस्कृति

कला के क्षेत्र में बड़ा सम्मान पाने का मौका, इस दिन तक आप भी कर सकते हैं आवेदन…

के क्षेत्र में बड़ा सम्मान पाने का मौका, इस दिन तक आप भी कर सकते हैं आवेदन…

कला एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से बिहार कला पुरस्कार (2025-26) के लिए नामांकन आमंत्रित किए जा रहे हैं। कलाकार अपना आवेदन 6 मार्च तक निदेशक, सांस्कृतिक कार्य, कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार, पटना के पते पर भेज सकते हैं। लिफाफे पर संबंधित पुरस्कार एवं श्रेणी (स्थापित/नवोदित) का स्पष्ट उल्लेख अनिवार्य है। यह पुरस्कार चाक्षुष कला एवं प्रदर्श कला के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों को प्रदान किए जाएंगे। विभाग ने चाक्षुष कला/प्रदर्श कला से जुड़े संस्थानों, कला समीक्षकों, कला इतिहासकारों, रसिकजनों एवं विद्वानों से योग्य कलाकारों एवं कला मर्मज्ञों के नामांकन की अपील की है।

चाक्षुष कला के क्षेत्र में कलाकारों को राधा मोहन पुरस्कार (समकालीन कला/आर्ट फोटोग्राफी), कुमुद शर्मा पुरस्कार (समकालीन कला की महिला कलाकार), सीता देवी पुरस्कार (लोक कला) तथा दिनकर पुरस्कार (चाक्षुष कला लेखन) प्रदान किए जाएंगे। वहीं प्रदर्श कला के क्षेत्र में पं० रामचतुर मल्लिक पुरस्कार (शास्त्रीय गायन), भिखारी ठाकुर पुरस्कार (रंगमंच), विन्ध्यवासिनी देवी पुरस्कार (लोक गायन), रामेश्वर सिंह कश्यप पुरस्कार (प्रदर्श कला लेखन), बिस्मिल्लाह खां पुरस्कार (वाद्य वादन) एवं अम्बपाली पुरस्कार (शास्त्रीय/लोक नृत्य) दिए जाएंगे। इसके अलावा चाक्षुष एवं प्रदर्श कला के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय सम्मान तथा राज्य के दो वरिष्ठ कलाकारों को लाइफ टाइम एचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button