
लगभग एक दशक के करियर में अरिजीत सिंह ने हिंदी, बंगाली, मराठी और तेलुगू सहित कई भाषाओं में तकरीबन 300 से ज्यादा गाने गाए हैं. अनगिनत रोमांटिक चार्टबस्टर गानों ने उन्हें इंडस्ट्री में अपना दबदबा कायम करने में मदद की है. अपने सिंगिंग करियर में अरिजीत ने फेम के साथ-साथ शोहरत भी पाई. उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है.
फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने हाल ही में प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट का ऐलान करके सभी को होश उड़ा दिए हैं. अपनी मधुर आवाज और सादगी भरे व्यक्तित्व के लिए जाने जाने वाले अरिजीत ने म्यूजिक वर्ल्ड में सबसे वफादार फैन बेस में से एक बनाया है. टीवी रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से अपनी यात्रा शुरू करने से लेकर बॉलीवुड के सबसे भरोसेमंद सिंगर बनने तक, उनका सफर कमाल का रहा है l



