खेल

ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द सीरीज; अभिषेक शर्मा लौटे खाली हाथ

संक्षेप:

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 भारत ने 46 रनों से जीतकर भारत ने 4-1 से सीरीज पर कब्जा जमाया। ईशान किशन ने इस मैच में शतक जड़ प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता। प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड ये खिलाड़ी ले गया।

ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को 5वें टी20 में 46 रनों से धूल चटाई। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 271 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर मेहमानों के आगे खड़ा किया। ईशान किशन ने अपने T20I करियर का पहला शतक जड़ते हुए 103 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 30 गेंदों पर 63 रनों का योगदान दिया। 272 के टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 225 के स्कोर पर ढेर हो गई। अर्शदीप सिंह ने इस दौरान 5 विकेट लिए। आईए जानते हैं IND vs NZ पांचवें टी20 में कौन प्लेयर ऑफ द मैच बना और किसे प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।

ईशान किशन बने प्लेयर ऑफ द मैच

इसमें कोई शक नहीं कि ईशान किशन को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया। किशन ने 43 गेंदों पर 6 चौकों और 10 गगनचुंबी छक्कों के साथ यह 103 रनों की पारी खेली थी। एक समय पर 8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 69 रन था, तब किशन ने ऐसी तबाही मचाई कि टीम इंडिया 271 के स्कोर तक पहुंच पाई। इस दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव का भी उन्हें भरपूर साथ मिला।

ईशान किशन ने मैच के बाद कहा, “सच कहूं तो, ज्यादा कुछ नहीं। मुझे लगा कि शुरुआत में गेंद थोड़ा हरकत कर रही थी, लेकिन अभिषेक शर्मा के साथ बैटिंग करने से सच में मदद मिलती है। आप उसका इरादा देखते हैं, आप समझते हैं कि टीम को किस मोमेंटम की जरूरत है, और फिर आप बस गेंद को देखकर उसके हिसाब से खेलने की कोशिश करते हैं। यह तरीका आज मेरे लिए अच्छा काम किया।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button