राष्ट्रीय
ऑपरेशन सिंदूर पर स्विस थिंक टैंक की रिपोर्ट: जानिए 88 घंटों की Inside Story, भारत-पाकिस्तान के बीच क्या हुआ

रिपोर्ट के अनुसार, 10 मई तक स्थिति स्पष्ट रूप से बदल चुकी थी. अपने हवाई अड्डों पर लगातार दबाव और हवाई रक्षा नेटवर्क के कमजोर होने के कारण, पाकिस्तान अब हवाई क्षेत्र में प्रभावी ढंग से प्रतिस्पर्धा करने की स्थिति में नहीं था.
स्विट्जरलैंड के एक प्रतिष्ठित सैन्य इतिहास और रणनीति थिंक टैंक द्वारा किए गए एक विस्तृत नए अध्ययन में यह निष्कर्ष निकाला गया है कि मई 2025 में भारत के ऑपरेशन सिंदूर ने दक्षिण एशिया में हवाई शक्ति संतुलन में एक निर्णायक बदलाव ला दिया है. इसमें बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान नई दिल्ली ने स्पष्ट हवाई श्रेष्ठता हासिल की और चार दिनों के भीषण संघर्ष के बाद पाकिस्तान को युद्धविराम के लिए मजबूर किया.



