
प्लेन लैंड करने के बाद भी एयर होस्टेस का काम खत्म नहीं होता है. कई ऐसे काम होते हैं जो अगली उड़ान के यात्रियों और प्लेन के लिए जरूरी होता है, जिसे फ्लाइट अटेंडेंट्स को पूरा करना होता है
प्लेन से जब सभी पैसेंजर उतर जाते हैं, इसके बाद एयर होस्टेस क्या करती हैं, क्या इस बारे में कभी सोचा है? उड़ान खत्म होने के बाद भी उनका काम बाकी रहता है. ऐसे में जानते हैं कि जब सभी पैसेंजर प्लेन से उतर जाते हैं तो फ्लाइट अटेंडेंट के पास क्या काम होता है और वो क्या करती हैं.
गोल्ड विंग्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 10 साल तक एविएशन इंडस्ट्री में फ्लाइट अटेंडेंट से लेकर केबिन मैनेजर तक का काम करने वाली एक महिला ने अपना अनुभव शेयर करते हुए ऐसी जानकारियां दी, जिससे काफी कम लोग वाकिफ होंगे l



