जानकारी
एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी अलर्ट, RAT सक्रिय होने पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग

4 अक्टूबर 2025 को अमृतसर से बर्मिंघम जा रही एयर इंडिया फ्लाइट AI117 के फाइनल अप्रोच के दौरान अचानक रैम एयर टर्बाइन (RAT) सक्रिय हो गया। RAT तब खुलता है जब विमान की मुख्य बिजली या हाइड्रोलिक सिस्टम में आपात स्थिति होती है।
इस घटना के बावजूद विमान ने बर्मिंघम एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है और बर्मिंघम से दिल्ली के लिए फ्लाइट AI114 रद्द कर दी गई है।
एयर इंडिया ने सभी यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता बताया है। यात्रियों और क्रू के बीच अफरा-तफरी मची लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ।यह घटना विमानन सुरक्षा के नियमों का पालन करते हुए सावधानी के तौर पर देखी जा रही है। उड़ान दल ने तुरंत कार्रवाई कर विमान को सुरक्षित लैंड कराया।



