राष्ट्रीय
एनएचआरसी ने मैला ढोने की प्रथा समाप्त करने के लिए राज्यों के लिखा पत्र

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर उनसे सुप्रीम कोर्ट द्वारा 2023 के फैसले में जारी निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित करने को कहा है।
इन निर्देशों का उद्देश्य हाथ से मैला ढोने की प्रथा और खतरनाक सीवर सफाई को खत्म करना।मानवाधिकार आयोग ने कहा कि उसने अधिकारियों को कई उपायों की सिफारिश की है
जिसमें निवारण सुनिश्चित करने के लिए मजबूत निगरानी प्रणाली की स्थापना भी शामिल है।अधिकारियों ने बताया कि एनएचआरसी ने अधिकारियों से आठ सप्ताह के भीतर कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा है।
आयोग ने कहा है कि यह प्रथा मानव अधिकारों का गंभीर उल्लंघन है विशेष रूप से कानून के समक्ष सम्मान और समानता के साथ जीने के अधिकार का।