
सऊदी अरब में अब ऊंटों को भी पासपोर्ट जारी किया जाएगा यह कदम ऊंटों से जुड़े पूरे सेक्टर को सही तरीके से संगठित करने और उसे आधुनिक बनाने के लिए उठाया गया है. यह पहल देश की सऊदी विजन 2030 योजना का हिस्सा है सऊदी अरब के उप पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री मनसूर अलमुशैती ने मंगलवार को इसकी औपचारिक घोषणा की, जिसमें बताया गया कि देश ने आधिकारिक रूप से ‘कैमल पॉसपोर्ट’ लॉन्च कर दिया है। सऊदी अरब के उप पर्यावरण, जल और कृषि मंत्री मनसूर अलमुशैती ने बताया कि सरकार ने ‘कैमल पॉसपोर्ट’ सिस्टम लॉन्च कर दिया है उनका कहना है कि इस पासपोर्ट से ऊंटों की पहचान, रिकॉर्ड और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी साफ तौर पर दर्ज की जा सकेगी इससे सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ेगी और ऊंटों की खरीद-बिक्री में भरोसा भी मजबूत होगा
मंत्रालय ने अपने आधिकारिक X अकाउंट पर ऊंट पासपोर्ट की तस्वीर भी साझा की, जिसमें हरे रंग का पासपोर्ट और उस पर देश का चिन्ह व ऊंट की सोने जैसी छवि दिखाई गई अनुमान है कि 2024 में देश में करीब 2.2 मिलियन ऊंट हैं, और धीरे-धीरे सभी को इस सिस्टम में शामिल किया जाएगा।



