हुमायूं कबीर नहीं ममता बनर्जी ने रखवाई बाबरी मस्जिद की नींव, BJP का बड़ा आरोप

टीएमसी से निलंबित होने के बाद अब हुमायूं कबीर नई पार्टी बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसे लेकर वह 22 दिसंबर को बड़ी घोषणा कर सकते हैं। खबरें थीं कि मस्जिद की नींव रखने के प्रस्ताव के बाद से ही सीएम बनर्जी विधायक से नाराज थीं। हालांकि, पार्टी ने इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
पश्चिम बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर सवाल उठाए हैं। भाजपा के आरोप हैं कि सीएम बनर्जी अपने नेताओं और सांसदों से ही इसके खिलाफ बयान दिला रही हैं। तृणमूल कांग्रेस ने विधायक हुमायूं कबीर को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मुर्शिदाबाद जिले में मस्जिद की नींव रखी थी।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘हुमायूं कबीर ने इसे नहीं रखा; ममता बनर्जी ने रखा, और वह ड्रामा कर रही हैं और अपने नेताओं और सांसदों से इसके खिलाफ बयान दिलवा रही हैं…।’
उन्होंने कहा, ‘ममता बनर्जी बंगाल की धरती को हिंदू मुसलमान में बांटने के लिए ये बाबरी मस्जिद हिडन एजेंडा के रूप में हुमायूं कबीर के द्वारा इन्होंने लाया है। इसका विरोध पूरे देश में जिस ढंग से अब दूसरी जगह हो रहा है। यह नींव डाली गई है सोची समझी रणनीति के तहत और इसका केवल बंगाल में ही नहीं है। ममता बनर्जी को इसकी सजा भुगतनी पड़ेगी।’
सिंह ने इस दौरान संसद में होने वाली चर्चा पर भी बात की। उन्होंने कहा, ‘अगर भारत के सबसे बड़े लोकतंत्र के मंदिर में वंदे मातरम् पर चर्चा नहीं होगी, तो कहां होगी? वंदे मातरम् अपनी 150वीं वर्षगांठ मना रहा है। आजादी का यह गीत बंगाल की धरती से था; इस पर चर्चा होनी चाहिए। यह भारत की विरासत है…।’
अलग पार्टी बनाने की तैयारी



