उत्तर भारत इस समय भयंकर लू की चपेट में

उत्तर भारत इस समय भयंकर लू की चपेट में है। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चलने से वायु प्रदूषण की दोहरी मार पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया जो देश में सर्वाधिक है।
राज्य के 13 जिलों में दिन का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा।आगामी 48 घंटों में लू के और तेज होने की आशंका को देखते हुए मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 19 मई से उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राजधानी में दिनभर झुलसाने वाली गर्मी के बाद शाम को 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली और वर्षा हुई। इस दिन का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रहा,ल जो इस सीजन का सर्वाधिक है। तापमान के साथ-साथ गर्म हवाओं और आद्रता के स्तर में भी वृद्धि हुई है, जो लगभग 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है। इससे हीटस्ट्रोक की आशंका बढ़ गई है।