उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ एवं जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से कैंसरगंज सांसद को ज्ञापन सौंपा

*गोंडा*
उत्तर प्रदेश में शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने की तिथि 29 जुलाई 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को टेट अनिवार्यता के फैसले से छूट देने की मांग को लेकर वर्तमान में चल रहे देश व्यापी आंदोलन के क्रम में आज जनपद गोंडा में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ और जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ने संयुक्त रूप से कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 में अस्तित्व में आया जिसे देश में 23 अगस्त 2010 से और उत्तर प्रदेश सरकार ने 29 जुलाई 2011 को लागू किया। अधिनियम लागू होने के बाद नियुक्त किए गए सभी शिक्षक टेट परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद ही नियुक्त किए गए हैं। चूंकि पूर्व में टेट परीक्षा का प्रावधान ही नहीं था अतः पहले से नियुक्त होकर कार्य कर रहे शिक्षकों पर अब बाद में अचानक लागू कर देना ना इंसाफी है। उत्तर प्रदेश सरकार और संगठन ने इस मामले पर सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दाखिल की है। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपते हुए प्रदेश अध्यक्ष विनय तिवारी ने सांसद कैसरगंज कारण भूषण सिंह से मांग किया है कि अधिनियम लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को राहत दिलाने के लिए केंद्र सरकार प्रभावी हस्तक्षेप करें। सांसद कैसरगंज करण भूषण सिंह ने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि यह विषय अत्यन्त गंभीर और शिक्षकों की अस्मिता से जुड़ा है है जिसे प्रत्येक दशा में सरकार के समक्ष रखकर समाधान कराया जाएगा। मैं अतिशीघ्र केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से मिलकर ज्ञापन में उल्लिखित बिंदुओं पर चर्चा करके इस समस्या का समाधान कराऊंगा।इस दौरान उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला संगठन मंत्री कन्हैया लाल मौर्य,तरबगंज ब्लॉक अध्यक्ष बलवंत सिंह,नवाबगंज ब्लॉक अध्यक्ष सुशील पांडेय,नवाबगंज ब्लॉक मंत्री प्रदीप सिंह,वजीरगंज ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश पांडेय,वजीरगंज ब्लॉक मंत्री आनंद देव सिंह, मुजेहना ब्लॉक अध्यक्ष कुलदीप पाठक, झंझरी ब्लॉक अध्यक्ष अनुपम पांडेय,नगर संयोजक मंजूर इलाही, मनकापुर ब्लॉक अध्यक्ष अंगद प्रसाद,मनकापुर ब्लॉक मंत्री आलोक श्रीवास्तव, बेलसर ब्लॉक मंत्री विजय चौहान, रूपईडीह ब्लॉक मंत्री राजेश तिवारी, शिवकुमार गुप्ता अनिल कौशल अंजनी कुमार तिवारी सर्व देव शुक्ला राजेश यादव अरुण पांडेय ,धर्मेंद्र, मनोज,गुप्ता सुजीत कुमार, सूर्य प्रकाश,प्रदीप पांडेय,पवन तिवारी,अशोक सिंह, मैथिलीशरण उपाध्याय,दिनेश कुमार वर्मा, अभिषेक त्रिपाठी,
रुद्र प्रताप,मंजूर इलाही प्रदीप शुक्ल,विपिन कौशल
मुक्त नाथ पाण्डेय,प्रभु दीन गौतम राजेश यादव,रवि नंदन सिंह संजय मिश्र,आनंद दूबे,युनुस खान,
राकेश कुमार यादव,शिवओम पाठक
अब्दुल रब,अजय शर्मा,सुनील वर्मा,अविनाश तिवारी
राजकुमार शास्त्री,उमेश पांडे
अनिल कुमार गौतम,
बृजेश यादव, हजारों शिक्षक मौजूद रहे।



