उत्तराखंड

उत्तराखंड: यहाँ गुलदार ने किशोर पर हमला किया, ग्रामीणों मे दहशत

पिथौरागढ़: बेरीनाग के रीठा रैतौली में हाल ही में दो अलग-अलग वन्यजीव संबंधित घटनाओं ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। एक ओर गुलदार ने 16 वर्षीय किशोर पर हमला किया…वहीं थल चौसला और आसपास के क्षेत्रों में भालू के दिखने से ग्रामीणों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।

बीती देर शाम रीठा रैतोली ग्राम पंचायत के ठांगा गांव निवासी अमित सिंह बोरा (16) बाजार से घर लौट रहे थे, तभी प्राथमिक पाठशाला ठांगा के पास एक गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन तुरंत पहुंचे और तेंदुआ भाग गया। अमित के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में जख्म आए हैं। उन्हें तुरंत सीएचसी बेरीनाग ले जाया गया…जहां उनका इलाज किया गया। ग्राम प्रधान निशा धारियाल ने वन विभाग से तेंदुआ पकड़ने की मांग की है।घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और देर रात तक गश्त की। लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों से अपील की गई कि शाम के समय बच्चों को अकेले घर से बाहर न भेजें, महिलाएं अकेले घास काटने न जाएं और सभी घरों के आसपास प्रकाश की उचित व्यवस्था करें। वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने बताया कि लोगों को सतर्क रहने और झाड़ियों का कटान करने के लिए भी जागरूक किया जा रहा है।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button