इस बार का सूरज कुंड मेला, कुछ मामले मे अनोखा, जाना चाहिए!
ऑर्गेनिक प्रोड्क्टस की है तलाश तो फटाफट पहुंचे सूरजकुंड मेला, यहां बकरी के दूध से बना साबुन तो वहीं बाजरा-मोरिंगा का लड्डू बना लोगों का फेवरेट।
इस बार सूरजकुंड मेले में एक स्टॉल है जो बाकी चमचमाती दुकानों से बिल्कुल अलग है।न कोई बड़े-बड़े पोस्टर न तामझाम फिर भी वहां लोगों की भीड़ लगी रहती है।वजह साफ है बकरी के दूध से बना साबुन और बाजरा-मोरिंगा के लड्डू।जो भी एक बार वहां जैसेरुकता है खाली हाथ लौटना मुश्किल है। लोग, साबुन को हाथ में लेकर सूंघते हैं उसके बारे में सवाल पूछते हैं और फिर खरीद ही लेते हैं। लड्डू तो ऐसे बिक रहे हैं कि बार-बार स्टॉक भरना पड़ रहा है। शशि देवी जो रेवाड़ी से आई हैं । बातचीत में बताती हैं कि उनका एक एसएसजी ग्रुप है जिसमें 1500 किसान जुड़े हैं। हर किसी की अपनी जिम्मेदारी है कोई अचार बनाता है, कोई लड्डू, कोई साबुन। जिसमें जो अच्छा वही काम उसी को। मेले में भी वही चीजें लाई गई हैं जो ग्रुप के लोग खुद बनाते हैं।



