इशान किशन ने अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा… सबसे तेज फिफ्टी का बनाया भारतीय कीर्तिमान

इशान किशन ने अपने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का पहला शतक जड़ने से चूक गए . विकेटकीपर बल्लेबाज इशान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 76 रन की पारी खेली. उन्होंने 21 गेंदों पर अपनी हाफ सेंचुरी पूरी की . इशान की लंबे समय बाद टीम इंडिया में वापसी हुई है. वह इस सीरीज के पहले मैच में 5 गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हो गए थे. इशान का आगामी टी20 वर्ल्ड कप से पहले फॉर्म में आना भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अच्छा संंकेत है. इशान ने इस दौरान अभिषेक शर्मा का सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड तोड़ दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में इशान किशन भारत के लिए शानदार फॉर्म में हैं. रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में पटना के 27 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज इशान ने अपना अर्धशतक पूरा करने के लिए मात्र 21 गेंदों का सहारा लिया. इशान द्वारा मात्र 21 गेंदों में बनाए गए अर्धशतक ने उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक बनाने के अभिषेक शर्मा के रिकॉर्ड को तोड़ने में मदद की.



