इटली के उप प्रधानमंत्री एंतोनियो ताजानी का भारत दौरा, रणनीतिक साझेदारी को मिली नई मजबूती।

👉🏻 इटली के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री एंतोनियो ताजानी ने 10 से 12 दिसंबर 2025 तक भारत का दौरा किया। इस यात्रा का उद्देश्य भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करना और व्यापार, सुरक्षा व आर्थिक सहयोग को आगे बढ़ाना रहा। यह वर्ष 2025 में उनका दूसरा भारत दौरा था।
📰 10 दिसंबर 2025 को एंतोनियो ताजानी नई दिल्ली पहुंचे, जहां उनका स्वागत विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर व्यापार, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और रणनीतिक परियोजनाओं में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की तथा प्रधानमंत्री को 2026 में इटली आने का आमंत्रण दिया।
ताजानी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से भी मुलाकात की। इस दौरान समुद्री सुरक्षा, रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर दोनों देशों के साझा हितों को लेकर बातचीत हुई।
11 दिसंबर 2025 को मुंबई में इटली-भारत बिजनेस फोरम का आयोजन हुआ, जिसकी सह-अध्यक्षता वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और एंतोनियो ताजानी ने की। 12 दिसंबर 2025 को दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग पर संयुक्त आयोग की 22वीं बैठक के सहमतिपत्र पर हस्ताक्षर किए गए, जिससे व्यापार और निवेश को लेकर एक संरचित रोडमैप तय हुआ।



