राष्ट्रीय

इंडिगो एयरलाइन भयानक संकट से जूझ रही है. उसकी कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. दिल्ली समेत कई शहरों से उड़ानों को रद्द कर दिया है।

इंडिगो एयरलाइन मुश्किलों का सामना कर रही है. उसने शुक्रवार (5 दिसंबर) को दिल्ली से सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं. दिल्ली और चेन्नई के साथ-साथ कई और शहरों से भी इंडिगो की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. इससे एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्रियों ने जमकर हंगामा किया. कहीं तकनीकी वजह से तो कहीं क्रू मेंबर्स की कमी से इंडिगो की कई उड़ानें प्रभावित हो गई हैं, जिसकी वजह से दिल्ली से शुक्रवार (5 दिसंबर) की आधी रात तक कोई भी इंडिगो की फ्लाइट उड़ान नहीं भर सकेगी।बेंगलुरु में 102, मुंबई में 104, दिल्ली में 225, हैदराबाद में 92, श्रीनगर में 10 और पुणे में 22 सहित कई एयरपोर्ट से बीते दो दिन में कंपनी की 1000 से ज्यादा उड़ानें रद्द हुई हैं. इंडिगो एयरलाइन ने बयान जारी करते हुए कहा कि खराब मौसम, सिस्टम में गड़बड़ी और स्टॉफ से जुड़े नए नियमों के चलते फ्लाइट पर असर पड़ा है. हम असुविधा के लिए माफी मांगते हैं, अगले 48 घंटे में ऑपरेशन पूरी तरह ठीक हो जाएगा।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button