खेल

आरसीबी दूसरी बार बनीं WPL चैंपियन तो विराट कोहली रोक नहीं पाए खुद को, किया ऐसा धमाकेदार पोस्ट, स्मृति मंधाना गदगद

भारत के दिग्गज बल्लेबाज और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार विराट कोहली ने एक और बार ट्रॉफी अपने नाम करने पर महिला टीम को बधाई दी. स्मृति मंधानी की कप्तानी में गुरुवार को कोटंबी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर अपना आरसीबी ने दूसरा विमेंस प्रीमियर लीग खिताब जीता.

आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने फाइनल मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए 41 गेंद में शानदार 87 रन की पारी खेल डाली. जॉर्जिया वोल ने अपनी कप्तान के साथ दूसरे विकेट के लिए 165 रन की साझेदारी में 54 गेंदों में 79 रन बनाए, जिससे टीम को यादगार खिताबी जीत मिली. पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली की टीम ने कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स की अर्धशतकीय पारी और चिनेले हेनरी ने 15 गेंद में 35 रन की तेज पारी के दम पर 4 विकेट पर 203 का बड़ा स्कोर खड़ा किया था.

कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “एक बार फिर चैंपियन . आरसीबी का झंडा ऊंचा रखने के लिए और यह हर किसी के लिए गर्व की बात है.”

यह जीत आरसीबी के लिए तीन गुना खुशी लेकर आई है, जिन्होंने 2024 डब्ल्यूपीएल और 2025 आईपीएल का खिताब भी अपने नाम किया. पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज ने शुक्रवार तड़के ट्वीट किया, “बड़े मौके, बड़े लीडर. स्मृति ने सबसे बड़े मंच पर शानदार प्रदर्शन किया, जॉर्जिया वोल ने भी बेहतरीन साथ दिया, जिससे आरसीबी विमेंस ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता.

दक्षिण अफ्रीका की स्टार बल्लेबाज लौरा वोल्वार्ड्ट (25 गेंदों में नाबाद 44) और लिजेल ली (30 गेंदों में 37) ने दिल्ली की पारी को तेज शुरुआत दी, जबकि रोड्रिग्स ने 37 गेंदों में 57 रन बनाकर टीम की कमान संभाली.

जवाब में, बेंगलुरु ने सिर्फ दो गेंद शेष रहते रिकॉर्ड चेज पूरा किया और मुंबई इंडियंस के साथ विमेंस प्रीमियर लीग के सबसे सफल टीमों में शामिल हो गई.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button