बिहार

राजधानी है तो क्या डर जायेंगे? बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े ठेला चालक को भून दिया…

बिहार में इन दिनों एक बार फिर से अपराध का ग्राफ बढने लगा है। अपराधी बेख़ौफ़ हो कर दिनदहाड़े हत्या जैसी संगीन वारदात को अंजाम देने से भी गुरेज नहीं करते हैं। घटनाओं को देख कर प्रतीत होता है कि अपराधियों के मन में पुलिस या कानून का भय नहीं है। तभी तो राजधानी पटना जैसे जगहों पर भी अपराधी दिनदहाड़े हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे कर आराम से निकल जाते हैं। तजा मामला पटना सिटी इलाके का है जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ठेला चालक की गोली मार कर हत्या कर दी।

घटना पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला के पातो बाग़ की है जहां सोमवार की दोपहर अपराधियों ने एक वृद्ध ठेला चालक शत्रुघ्न पासवान की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए जबकि पूरे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई। फ़िलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है वहीं मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फूटेज खंगालने में जुट गई है

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button