
गोंडा
थाना क्षेत्र छपिया के मसकनवा बाजार जाते समय मोटर साइकिल बिजली के खंभे से टकरा जाने से मोटर साइकिल चालक युवक की मौत हो गई। क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी दीपक पुत्र रामतेज उम्र 22 वर्ष बुधवार को अपने गेहूं के खेत की सिंचाई करने के बाद देर शाम मसकनवा बाजार गया था। पिता रामतेज ने बताया की मसकनवा बाजार में वह एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करता था। जहां से वह विश्नोहरपुर अपने किसी दोस्त के बर्थ डे पार्टी में चला गया। देर रात वापस लौटते समय मसकनवा बाजार में छपिया, बभनान मार्ग पर अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकराकर गिर गया। उसके सर व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। आसपास के लोगों की सूचना पर दीपक को सीएचसी छपिया ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्य घोषित किया। मृतक के पिता रामतेज व माता ऊषा देवी, भाभी अनीता का रो रोकर बुरा हाल है। मृतक दीपक चार भाइयों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई शंकर पूना में मजदूरी करता है। मझला भाई रंजीत साउथ अफ्रीका में रहता है। एक भाई अजीत की पांच वर्ष पहले ट्रेन दुर्घटना से मौत हो गई थी।