
शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना इश्क का फीवर सामने आया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. उनकी आवाज ने एक बार फिर अपना जादू चलाया है. फैंस को ये गाना बेहद पसंद आया है.
फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ दर्शकों के बीच एक तगड़ा बज बनाने में कामयाब हो रही है. फिल्म के मार्केटिंग मटेरियल इतने जोरदार निकलकर सामने आ रहे हैं कि उससे सभी की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. जो काम इसके ट्रेलर ने किया, वही अब फिल्म के गाने भी कर रहे हैं. ‘ओ रोमियो’ का एक नया गाना आया है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाया है l



