राष्ट्रीय

अरावली के मुद्दे पर आज फिर ‘सुप्रीम’ सुनवाई, केंद्र+चार राज्यों की सरकारें देंगी सफाई, आ सकता है बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट आज अरावली पर्वतमाला विवाद पर फिर सुनवाई करेगा. सीजेआई सूर्यकांत की बेंच यह मामला देख रही है. पिछली सुनवाई में कोर्ट ने 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को ही अरावली मानने के नियम पर रोक लगाई थी. लगातार विवाद व गलत व्याख्या के बीच कोर्ट ने स्पष्टीकरण की जरूरत बताई थी और केंद्र व चार राज्यों को नोटिस जारी किया था.

सुप्रीम कोर्ट अरावली पर्वतमाला विवाद में आज फिर से सुनवाई करेगा. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सूर्यकांत की बेंच इस मामले में संज्ञान लेकर सुनवाई कर रही है. कोर्ट ने पिछली सुनवाई में जमीन से 100 मीटर या अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अरावली मानने के नियम पर रोक लगाई थी.

लगातार चले रहे प्रदर्शन और विवाद के बीच कोर्ट ने यह फैसला दिया था. कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि विशेषज्ञ समिति की सिफारिशें और अदालत की टिप्पणियां अगली सुनवाई यानी आज तक लागू नहीं होंगी. आज फिर से मामले में सुनवाई होगी. अदालत ने कहा कि रिपोर्ट और कोर्ट की टिप्पणियों के गलत अर्थ निकले जा रहे हैं. इसे दूर करने के लिए स्पष्टीकरण की आवयश्कता है.

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/news portal/

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button