राष्ट्रीय
अब RAC टिकट नहीं, स्लीपर के लिए कम से कम 200 KM का किराया; रेलवे ने बदले कई नियम

👉संक्षेप:
नए नियम के मुताबिक, स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 200 किमी का किराया देना होगा, जो कि 149 रुपये होता है। वहीं सेकेंड क्लास के लिए 50 किमी यानी 36 रुपये न्यूनतम किराया रखा गया है।
👉भारतीय रेलवे ने जनवरी 2026 से अमृत भारत II एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत करने का फैसला किया है। रेलवे बोर्ड द्वारा जारी पत्र के अनुसार, इन नई ट्रेनों का किराया ढांचा और बुकिंग नियम पिछली अमृत भारत ट्रेनों से थोड़े अलग होंगे। नए नियम के तहत बेसिक किराया नहीं बदला गया है, लेकिन न्यूनतम दूरी के नियम तय किए गए हैं। नए नियम के मुताबिक, स्लीपर क्लास के लिए कम से कम 200 किमी का किराया देना होगा, जो कि 149 रुपये होता है। वहीं सेकेंड क्लास के लिए 50 किमी यानी 36 रुपये न्यूनतम किराया रखा गया है।



