राष्ट्रीय
अब दुश्मन की खैर नहीं! भारतीय सेना को जल्द मिलेंगे नए रडार, आसमान में परिंदा भी पर नहीं मार सकेगा

रक्षा मंत्रालय ने RFP में ‘आत्मनिर्भर भारत’ से जुड़ी एक शर्त भी शामिल की है. इसके मुताबिक इस रडार में कम से कम 60 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री होने की शर्त रखी गई है. सेनाओं को ये सिस्टम समय पर मिले, इसका ध्यान भी रखा गया है
नई दिल्ली:
भारतीय सेना में जल्द ही 30 उन्नत लो-लेवल लाइटवेट रडार और दो क्लासरूम वैरिएंट रडार शामिल होंगे. जिसके बाद देश में हवाई घुसपैठ पर कड़ा पहरा रहेगा. दुश्मन तो क्या परिंदा भी हमारे हवाई क्षेत्र में पर नहीं मार सकेगा. रक्षा मंत्रालय ने 6 फरवरी को भारतीय सेना के लिए 30 उन्नत लो-लेवल लाइटवेट रडार (LLLR-I) और दो क्लासरूम वैरिएंट रडार (CRV) खरीदने के लिए प्रस्ताव अनुरोध यानी रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (RFP) जारी किया है.



