अपना दल बलिहारी पार्टी द्वारा सरदार बल्लभ भाई पटेल का जयंती कार्यक्रम का आयोजन

*गोंडा*
गोंडा जिले अंतर्गत विकास खंड छपिया अंतर्गत अपना दल बलिहारी पार्टी के तत्वाधान में वीरपुर भरपुरवा बाजार में रविवार को अखंड भारत के निर्माता भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी का जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल व संचालन कनिक राम पटेल ने किया। बतौर मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल बलिहारी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मराज पटेल ने कहा की सरदार पटेल एक साहसिक राजनेता रहे हैं, जिन्होंने किसानों को स्वतंत्रता आंदोलन से जोड़कर देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।उन्हें राष्ट्र शिल्पी के रूप में सदैव याद किया जाएगा। अधिवक्ता चन्द्र प्रताप पटेल ने कहा कि सरदार पटेल अत्यंत दूरदर्शी सोच के नेता थे प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।कार्यक्रम में इंद्रजीत पटेल,गुरुशरण,जगदीश पटेल,विजय यादव,सत्य प्रकाश पटेल,राजभवन पटेल,शमशेर वर्मा, अखिलेश पटेल,राघव राम,अनिल पटेल,रवि श्रीवास्तव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।



