गोंडा

थाना क्षेत्र धानेपुर के हल्का नंबर 2 में विगत एक माह से लगातार हो रही चोरी से दहशत में लोग बीती रात अज्ञात चोरों ने बेलहरी गांव में लाखों की चोरी की वारदात को दिया अंजाम

गोंडा

गोंडा जिले के थाना क्षेत्र धानेपुर के हल्का नंबर 2 में बीते एक माह से लगातार हो रही चोरियों से लोग दहशत में हैं। पहले ग्राम बेलहरी में, लखनीपुर के 2 घरों में,ग्राम बनगाई में फिर गुरुवार/शुक्रवार को पुनः ग्राम पंचायत बेलहरी के मजरा छोटकी बेलहरी निवासी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संदीप मिश्रा के घर में गुरुवार/शुक्रवार की रात को अज्ञात चोरों ने घुसकर 45000 रूपये की नगदी व लगभग 6 लाख रुपयों के सोने चांदी के जेवरों पर हाथ साफ किया । प्रभारी निरीक्षक धानेपुर को दिए गए शिकायती प्रार्थना पत्र में वादी संदीप मिश्रा पुत्र ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि बीती 10जनवरी की रात को मेरा परिवार सो रहा था तभी अज्ञात चोर घर की छत से घर में घुस आए और तीन कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखा 45000 रूपये नगद व सोने चांदी के जेवरात जिसमें एक गले का हार, झुमकी दो जोड़ी बाला, पायल, पाव जेब, माथे की बिंदिया, मंगलसूत्र, नथुनी, 10चांदी का सिक्का व 5 जोड़ी बच्चों का पायल जिसकी कीमत लगभग 6 लाख रूपये है। पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से अज्ञात चोर के विरुद्ध कार्यवाही किए जाने की मांग की है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय मय पुलिस बल के, डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है जल्द ही चोरी का खुलासा कर लिया जाएगा।

Neeraj Kumar Srivastava

आम जन मानस के हित की news के लिए log in करें www.saamgikhans.com गूगल प्ले स्टोर से saamyikhans app जरूर down load करें 🙏

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button