अजित पवार प्लेन हादसे पर पीएम मोदी ने जताया शोक, शरद पवार से की फोन पर बात

पीएम मोदी ने शरद पवार से बात कर बारामती विमान हादसे में उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर गहरा शोक जाहिर किया.
नई दिल्ली:
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार से बात की और बारामती विमान दुर्घटना में उनके भतीजे एवं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर शोक व्यक्त किया. अधिकारियों ने बताया, ‘‘प्रधानमंत्री ने शरद पवार से बात की और अजित पवार के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की.”
विमान हादसे में अजित पवार का निधन
बुधवार सुबह पुणे जिले में विमान हादसे में अजित पवार (66) समेत पांच लोगों की मृत्यु हो गई. यह हादसा उस समय हुआ, जब विमान जिले के बारामती में उतर रहा था. इससे पहले दिन में, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि वह विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की असामयिक मृत्यु से बेहद दुखी और स्तब्ध हैं.



