राष्ट्रीय
अजित पवार प्लेन क्रैश: वो अंतिम 26 मिनट… अचानक दिखी आग

अजित पवार के निधन पर शरद पवारने कहा कि यह पूरी तरह से एक हादसा है. कृपया इसमें राजनीति न लाएं. यह केवल परिवार या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की नहीं, बल्कि पूरे राज्य की अपूरणीय क्षति है.
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को ले जा रहे विमान को बुधवार सुबह खराब दृश्यता के बाद हवा में एक चक्कर लगाने के बाद एटीसी से उतरने की अनुमति मिल गई थी, लेकिन अंततः अनुमति मिलने के बाद भी विमान ने विमान यातायात नियंत्रण कक्ष (एटीसी) को कोई ‘रीड-बैक’ या प्रतिक्रिया नहीं दी और कुछ ही क्षण बाद रनवे किनारे पर वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें आग लग गई. नागर विमानन मंत्री के. राम मोहन नायडू ने पहले कहा था कि विमान खराब दृश्यता के बीच उतरने की कोशिश कर रहा था.



