POLITICS
अजित दादा के हर सपने को पूरा करूंगी… डिप्टी CM का पद संभालने के बाद सुनेत्रा पवार का आया पहला रिएक्शन

दिवंगत अजित पवार की पत्नी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘विकसित भारत 2047’ की संकल्पना को सशक्त बनाने के साथ-साथ, देश के गृह एवं सहकार मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में महाराष्ट्र के सर्वांगीण विकास को साधने के लिए राज्य सरकार सदैव तत्पर रहेगी.
मुंबई:
महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद सुनेत्रा पवार ने अपनी पहली भावुक प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को स्वीकार करते हुए अपने दिवंगत पति और पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार को याद किया और उनके बताए गए विकास के आदर्शों को पूरी निष्ठा के साथ कायम रखने का दृढ़ संकल्प लिया.



