अन्यजानकारी

अकबर-बाबर पर ही फिल्‍में क्‍यों बनती हैं, राजपूत राजाओं-श‍िवाजी महाराज पर क्‍यों नहीं: सुनील शेट्टी l

सुनील शेट्टी ने 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘केसरी वीर’ में अभिनय किया था, जो गुजरात के सोमनाथ मंदिर के कई बार हुए विध्वंस पर आधारित थी। हालांकि, फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई और उसे हटा दिया गया। हाल ही में एक बातचीत में सुनील ने बताया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों नहीं चली और अकबर और बाबर जैसे ऐतिहासिक व्यक्तित्वों पर बन रही फिल्मों पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि राजपूत राजाओं और छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में उतनी चर्चा नहीं होती जितनी होनी चाहिए।

केसरी वीर’ और फिल्म में एक्टिंग से पहले सोमनाथ मंदिर के इतिहास पर किए गए अपने रिसर्च पर बात करते हुए उन्होंने ‘लेहरें रेट्रो’ से कहा, ‘हमने फिल्म बनाने से पहले बहुत रिसर्च किया, लेकिन दुर्भाग्य से फिल्म ठीक से नहीं चली। डिस्ट्रीब्यूशन एक बड़ा खेल है, हमें थिएटर नहीं मिले। निर्माता को भी भारी नुकसान हुआ क्योंकि वह खुद ही लोगों के साथ डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे थे और यह तरीका कारगर नहीं रहा। एक अच्छी फिल्म बर्बाद हो गई।’

*👉सुनील शेटhटी का इतिहास पर दो टूक जवाब*

जब सुनील शेट्टी से पूछा गया कि क्या वे इस विषय पर गंभीरता से सोचते हैं तो उन्होंने कहा, ‘हम औरंगजेब, अकबर, बाबर, बीरबल के बारे में ही क्यों बात करते हैं? हमारा इतिहास हमारी संस्कृति के बारे में होना चाहिए। यह वेदों, राजपूत राजाओं, शिवाजी महाराज और बाकी सभी के बारे में होना चाहिए, हर राज्य के हर नायक के बारे में बात होनी चाहिए।’

*👉अक्षय कुमार ने स्कूल के सिलेबस पर उठाया था सवाल*

इससे पहले, अपनी फिल्म ‘पृथ्वीराज चौहान’ के प्रचार के दौरान एक्टर अक्षय कुमार ने मांग की थी कि भारतीय इतिहास के सिलेबस में ‘हमारी संस्कृति’ पर ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था, ‘दुर्भाग्य से, हमारी इतिहास के सिलेबस में सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में केवल 2-3 पंक्तियां हैं, जबकि आक्रमणकारियों के बारे में बहुत कुछ लिखा गया है। हमारी संस्कृति और हमारे महाराजाओं के बारे में शायद ही कुछ लिखा गया है। मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि सम्राट पृथ्वीराज चौहान के बारे में इतना कुछ ऐसा है जिसके बारे में हम नहीं जानते।’

👉*प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंचे थे सोमनाथ मंदिर*

जनवरी की शुरुआत में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ मंदिर में ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ में शामिल होने गए, जो 1026 में मंदिर पर हुए पहले आक्रमण की 1,000वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाया गया। इस अवसर पर 72 घंटे तक लगातार ओंकार मंत्र का जाप किया गया। प्रधानमंत्री ने शौर्य यात्रा का नेतृत्व भी किया और 3,000 ड्रोन द्वारा संचालित लाइट शो देखा।

*सुनील शेट्टी की आने वाली फिल्में*

काम की बात करें तो सुनील शेट्टी ने हाल ही में ‘बॉर्डर 2’ में एक कैमियो रोल किया था, जिसमें उनके बेटे अहान शेट्टी के साथ सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और वरुण धवन लीड रोल्स में थे। सुनील की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ भी आने वाली है और वे ‘हेरा फेरी 3’ का भी हिस्सा हैं।

saamyikhans

former crime reporter DAINIK JAGRAN 2001 and Special Correspondent SWATANTRA BHARAT Gorakhpur. Chief Editor SAAMYIK HANS Hindi News Paper/News Portal

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button